दिमाग तेज करने के लिए कौन सी सब्जी खानी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 17:20

कौन सी सब्जी खाने से दिमाग तेज होता है? जानें ब्रेन के लिए फायदेमंद सब्जियां

एक स्वस्थ शरीर के लिए आपके शरीर और दिमाग दोनों का स्वस्थ होना आवश्यक है। लेकिन आज के समय में काम के स्ट्रेस और गलत खानपान की वजह से कई लोगों को बहुत सी चीजें याद नहीं रहती हैं और उनके लिए यह परेशानी का सबब बन जाता है। कई लोगों को आपने अपने आसपास भी देखा होगा कि कई बार वे कुछ चीजें कहीं रखकर भूल जाते हैं। फिर उन्हें समय पर ये याद नहीं आता है कि उन्होंने चीज कहां रखी है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी होती है, तो आपको मेडिटेशन करना चाहिए। इसके अलावा अपने खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि आपकी याददाश्त मजबूत हो और आप अपने काम पर अधिक फोकस कर सकें। इसके लिए आप कुछ खास सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आपका संपूर्ण स्वस्थ सही रहता है। बच्चों की मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए आप उन्हें भी ये सब्जियां खिला सकते हैं। इससे उन्हें कई फायदे मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि आप मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए कौन-कौन सी सब्जियां खा सकते हैं।
इन सब्जियों के सेवन दिमाग होता है तेज
1. पालक

पालक खाने से आपकी मस्तिष्क क्षमता बढ़ सकती है। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन आपके सेल्स को रिपेयर करने में सहायता करता है। इससे आपकी मेमोरी पावर शार्प होती है और आप अपने काम को बेहतर ढंग से कर पाते हैं।
2. बीन्स

बीन्स में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन, नियासीन और विटामिन सी आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपके संपूर्ण स्वास्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं और मस्तिष्क क्षमताओं के विकास में मददगार साबित हो सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन आपके दिमाग को फ्रेश और स्ट्रेस फ्री रखता है।
3. फूलगोभी

फूलगोभी में कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करने में मदद करते हैं। साथ ही इससे मस्तिष्क की नसों को आराम मिलता है और स्ट्रेस कम हो सकता है।
4. ब्रोकली

दिमाग के लिए ब्रोकली बहुत फायदेमंद हो सकती है। ब्रोकली में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फ्लेवोनोइड, विटामिन-ई, आयरन और कॉपर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व दिमाग को तेज करने और इसकी क्षमता को बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करना चाहिए।
5. सेम

सेम में विटामिन बी 6, थायमिन, पैंथोथेनिक एसिड और नियासिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये सभी तत्व शरीर की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। इसके अलावा यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक करने के साथ-साथ खून को साफ करने में भी मदद करते हैं। इससे आपकी स्मृति शक्ति अच्छी होती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info